Home Crime केस में लगी धारा को बदलने के एवज में मांगी घूस, यमुनानगर...

केस में लगी धारा को बदलने के एवज में मांगी घूस, यमुनानगर में SHO और Investigation Officer दोनों गिरफ्तार

216
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): यमुनानगर के गांधीनगर में एसएचओ इंस्पेक्टर सुभाष और एएसआई संजीव एक केस में गिरफ्तार किए गए। एसपी यमुनानगर मोहित हांडा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इंस्पेक्टर सुभाष किसी केस में लगी धारा को बदलने के लिए 2 लाख की पैसों की डिमांड कर रहे थे। बता दें कि एफआईआर दर्ज की जा रही है और शुरुआती जांच चल रही है। सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाएगी, अगर कोई अन्य भी इसमें शामिल है तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।

शिकायतकर्ता का नाम आशिक है, वह यमुनानगर के ही रहने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच को बदलने के लिए उनसे रिश्वत की मांग की जा रही है। गांधीनगर थाने के एसएचओ सुभाष और इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर एएसआई संजीव कुमार के खिलाफ आरोप है शुरुआती जांच में इनके खिलाफ साक्ष्य मिले हैं जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इस मामले में कोई भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। इसमें गहराई से जांच की जा रही है। जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक अन्य कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here