अम्बाला,4 अक्टूबर –हरियाणा में 15वीं विधानसभा का चुनाव कल होने जा रहा है जिसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. इसी कड़ी में आज ईवीएम मशीन को बूथ तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
अंबाला शहर विधानसभा में बनाए गए 271 बूथ
बता दें कि अंबाला शहर विधानसभा में 271 बूथ बनाए गए हैं.जिन सभी पर चुनाव करवाने के लिए प्रशासन ने सभी पुख्ता इंतजाम किए है,आज चुनाव आयोग के अधिकारी के सामने स्ट्रांग रूम खोला गया और कुछ ही समय में अब यह ईवीएम मशीन है उन सभी कर्मचारियों के हवाले की जाएगी जो बूथ पर तैनात किए गए।






