अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- NEET और UG की परीक्षाओं को लेकर अंबाला में आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने छात्रों सहित भाजपा दफ्तर का घेराव करते हुए दफ्तर पर ताला जड़ दिया। इस दौरान छात्रों का गुस्सा सरकार पर फुट गया और सरकार से इस परीक्षा को दुबारा करवाने की मांग की। वही कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की सरकार के दावे आज फेल है, हजारों की संख्या में बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
पेपर लीक होने से छात्रों का भविष्य दांव पर
वहीं NEET के छात्रों ने बताया की एग्जाम लीक होने से उनका भविष्य दांव पर लग गया है. उन्होंने पिछले 2 साल से कड़ी मेहनत की है इस परीक्षा के लिए, लेकिन जब पेपर हुआ तो वह पेपर लीक हो जाता है और उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। विद्यार्थियों में काफी रोष देखने को मिला और उन्होंने सरकार से इस परीक्षा को जल्दी दोबारा करवाने की मांग करते हुए दोषियों को सजा दिलवाने की भी बात कही।
इस दौरान भाजपा कार्यालय के दफ्तर पर ताला जड़ने के बाद AICC SECARTARY चेतन चौहान ने कहा की हम देश के बच्चों के साथ खिलवाड़ होता नही देख सकते। उन्होंने कहा की 2019 में प्रधानमंत्री मोदी कहते थे की उन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी बनाई है पर हाल ज्यों का त्यों है पेपर आज भी लीक हो रहे है।







