अम्बाला, 3 अक्टूबर –आज किसानों ने अंबाला में मोहड़ा के पास दो घंटे का सांकेतिक धरना कर रेलगाड़ियों को रोका. जिससे अंबाला से निकालने वाली लगभग 10 गाड़ियां प्रभावित ! किसान रेलवे लाइन पर दरिया बिछाकर बैठे व अपनी जीप को रेलवे लाइन के बीच में खड़ी कर दी व रेलवे ट्रैफ़िक रोक दिया ! मौके पर पुलिस बल भी तैनात थी ! किसानों ने कहा कि वे लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसान के लिए ये प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब तक उनका इंसाफ नहीं मिलता तब तक ये धरने जारी रहेंगे.
आज रेल रोको आंदोलन सयुंक्त किसान मोर्चा (गैर राजनैतिक ) व किसान मजदूर मोर्चा के आव्हान पर किया गया. अंबाला में भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह ) के नेतृत्व में आज का रेल रोको आंदोलन किया गया ! किसानो ने मोहड़ा के पास रेलवे लाइन पर बैठकर दो घंटे का आंदोलन किया ! भारतीय किसान यूनियन के प्रधान अमरजीत सिंह मोहड़ी ने बताया कि आज शम्भू व खानोरी बार्डर पर किसान धरने पर बैठे है और यें धरना लखीमपुर खीरी में जो किसानों की निर्मम ह.त्या कर दी थी.साथ ही एक पत्रकार की भी उसमे ह.त्या कर दी थी ! उनका कहना है कि जब तब आरोपियों को सालाखों के पीछे नहीं भेजते तब तक ये धरना प्रदर्शन जारी रहेगा. वही केनेन बॉय के नाम से जाने जाना वाला नवदीप सिंह ने बताया कि इस धरने का मुख्य कारण यही है कि जब तक लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों के आरोपियों को सजा नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेंगे.
DRM मनदीप भाटिया बोले,10 रेलगाड़िया हुई प्रभावित
DRM मनदीप भाटिया ने बताया कि कुछ किसान संगठनों ने अलग अलग जगहों पर रेल रोको अभियान किया हुआ है जिसमे अलग अलग संख्या में किसान ट्रैक पर बैठे है. उन्होंने कहा कि रेल संपत्ति को नुकसान न हो इसके लिए रेलवे सुरक्षा बल वहां पर तैनात है ! उन्होंने बताया लगभग 10 रेलगाड़िया प्रभावित हुई है जो अलग अलग जगहों स्टेशन पर रोकी गई है जैसे ही किसान आंदोलन खत्म होगा तभी ट्रेन चला दी जाएगी !वही SHO थाना GRP धर्मवीर का कहना है कि किसान धरना शांति पूर्वक कर रहे है, लेकिन किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए यहाँ पर पुलिस बल तैनात है !






