Home Ambala कल हरियाणा विधानसभा चुनाव.. जिला अम्बाला में 82 जगहों पर 214 बूथ...

कल हरियाणा विधानसभा चुनाव.. जिला अम्बाला में 82 जगहों पर 214 बूथ सवेन्दनशील

142
0
अम्बाला ,4 अक्टूबर –जिला निर्वाचन अधिकारी पार्थ गुप्ता ने आज सभी विधानसभा का दौरा किया ! अंबाला जिला की चारों  विधानसभाओं में 5 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को ईवीएम व बीबीपेट मशीन दी जा रही है । अंबाला कैंट में SD कॉलेज में पहुंचे पार्थ गुप्ता ने बताया कि पूरे जिले मे 968 पोलिंग पार्टी है,जिन्हे आज ईवीएम दी जा रही है,उसी को देखते हुए जिला की सभी विधानसभा क्षेत्र मे जाकर देखा. जिसमे आज सभी पोलिंग पार्टी अपनी अपनी जगह पहुंचे जाएगी.
कल हरियाणा मे विधानसभा चुनाव होने है उसी के चलते जिला मे सभी जगह पर सुरक्षाकर्मी लगाए हुए है .खासकर जहाँ पर पोलिंग होनी है वहां पर चुनाव अधिकारी की निगरानी मे सभी पोलिंग अफसर को ईवीएम दी जा रही है. जिसे लेकर सभी अधिकारी तय जगहों पर जायेंगे और कल जिला मे सभी जगह मतदान करवाएंगे !  जिला निर्वाचन अधिकारी भी पूरे जिले मे निगरानी रखे हुए है ! आज भी जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसडी कॉलेज का दौरा किया जहाँ पर कुछ ही देरी मे ईवीएम देनी है !
जिले मे 12 बूथ खास बनाये गए.. मतदाताओं के लिए ये व्यवस्था 
 पार्थ गुप्ता ने बताया कि आज जो भी जिले मे 968 पोलिंग पार्टी है उन्हें कल होने वाले मतदान के लिए ईवीएम देकर रवानगी की जाएगी. उसी को देखते हुए सभी चारो विधानसभा क्षेत्र मे जाकर स्थिति का जायजा लिया गया है और इन्हे ट्रेनिंग दी जा रही है ! उन्होंने बताया कि कल सुबह 7 बजे से 6 बजे तक वोटिंग होनी है जिसकी तैयारी की जा रही है ! उन्होंने अंबाला जिला के मतदाताओं से अपील भी की कि सभी अपने मत का प्रयोग करें और जो लोकतंत्र का पर्व है उसमे सहयोग करें ! उन्होंने बताया कि 82 जगहों पर 214 बूथ सवेन्दनशील है जिसके लिए अलग से सुरक्षा कर्मी लगाए जा रहे है ! उन्होंने बताया कि जिले मे 12 बूथ खास बनाये गए है जिसमे पिंक बूथ व यूथ बूथ ख़ास है ! उन्होंने बताया कि जहाँ पर महिला वोटर ज्यादा है वहाँ पर पिंक व जहाँ पर युवा ज्यादा है वहाँ पर युथ बूथ खासतौर से बनाये गए ही ! उन्होंने बताया कि दिव्यांग के लिए व्हील चेयर का भी इंतज़ाम किया है !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here