Home Haryana प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर मुख्यमंत्री से मिले मोहन लाल बड़ौली…CM ने...

प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर मुख्यमंत्री से मिले मोहन लाल बड़ौली…CM ने दी बधाई

142
0
चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)-भाजपा  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को विधायक मोहन लाल बड़ौली को हरियाणा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस बाबत राष्ट्रीय अध्यक्ष  नड्डा की ओर से पत्र भी जारी कर दिया गया है।वहीं  हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर मोहन लाल बड़ौली मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पहुंचे और मुख्यमंत्री नायब सैनी से पहली मुलाकात की। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक दूसरे का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मोहन लाल बड़ौली को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी और मिठाई खिलाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि  बड़ौली के नेतृत्व में हरियाणा में संगठनात्मक कार्यों को एक नई दिशा मिलेगी और फिर से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और मेहनत से सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी व संगठन को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर निश्चित ही हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।
वहीं मोहन लाल बड़ौली के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए  बडौली को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here