Home Ambala हरियाणा की मंडियों में धान की सरकारी खरीद अबकी बार 23 तारीख...

हरियाणा की मंडियों में धान की सरकारी खरीद अबकी बार 23 तारीख से शुरू

147
0
अंबाला,19 सितंबर : हरियाणा की मंडियों में धान की सरकारी खरीद अबकी बार 23 तारीख से शुरू हो रही है ! अंबाला कैंट  अभी से धान की फसल आनी शुरू हो गई है ! हालांकि किसान और आढ़तियों ने प्रशासन पर उन्हे बारदाना उपलब्ध न करवाने के आरोप लगाए ! वहीं मंडी सचिव से जब  व्यवस्था के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी इंतजाम किए गए है ! किसानों को बड़ी राहत देते हुए  अबकी बार लगभग एक सप्ताह पहले धान की खरीद शुरू की गई है. जिससे किसान खुश नजर आ रहे है, हालांकि इस बार  सितंबर के महीने में हो रही भारी बारिश के चलते किसानों को धान की फसल के खराब होने का डर सता रहा है,जो जितनी जल्दी हो सके अपनी धान की फसल को बेचना चाहते है.
धान को भरने के लिए नहीं मिल रहा बारदाना  
हरियाणा में अबकी बार सरकार ने किसानों को राहत देते हुए धान की खरीद लगभग एक सप्ताह पहले शुरू करने के आदेश जारी कर दिए है ! सरकार के इस फैसले से किसान और आढ़ती खुश तो हैं लेकिन धान की फसल मंडी में पहुंचनी शुरू हो गई है और आढ़तियों और किसानों का आरोप है कि उन्हें बारदाना नहीं मिल रहा है धान को भरने के लिए ! उन्होंने मंडी में सबसे बड़ी समस्या बारदाने की बताई ! उन्होंने बताया कि सरकार की पुलिस सैलर वालों को पसंद नही आ रही जिसकी वजह से वो बारदाना नही दे रहे ! उन्होंने कहा कि 23 तारीख से धान की सरकारी खरीद बताई जा रही है अभी कुछ पता नहीं की 23 तारीख को सरकारी खरीद शुरू होगी भी या नहीं ! वहीं अबकी बार सितंबर महीने में हो रही बारिश से भी किसानों के चेहरों पर चिताएं की लकीर है ओर उन्हे डर सता रहा है कि कही उनकी फसल बारिश के कारण खराब न हो जाए इस लिए वो सरकार से अपील कर रहे है की जितनी जल्दी हो सके धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी जाए और किसान जल्दी से जल्दी अपनी धान की फसल बेचना चाहते है.
 हरियाणा की मंडियों में 23 तारीख से धान की सरकारी खरीद शुरू होने जा रही है इसको लेकर जब मंडी सचिव से बात  की तो उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए मंडी में सभी सुविधाए प्रायप्त मात्रा में उपलब्ध करवाई जा रही है अगर कोई छोटी मोटी कमी रह भी गई है तो उसको भी ठीक करवा दिया जायेगा ! वहीं उन्होंने कहा कि अबकी बार MSP 2330 रुपए की गई है जो पिछले साल 2203 रुपए थी ! वहीं जब उन बात की कि बारदाना न मिलने का आरोप लगा रहे है तो उन्होंने कहा कि जैसे ही सरकारी खरीद शुरू होगी तो बारदाना उपलब्ध हो जायेगा !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here