Home Haryana स्कूल बसों में होने वाले हादसों को रोकने के लिए आरटीए विभाग...

स्कूल बसों में होने वाले हादसों को रोकने के लिए आरटीए विभाग ने की बसों की जांच शुरू

107
0
कैथल, 4 फरवरी – कैथल के कलायत क्षेत्र में आरटीए विभाग द्वारा निजी स्कूल बसों की फिटनेस की जांच की गई। इस दौरान 30 बसों की फिटनेस जांच गई, जिसमें देखा गया कि बसों में विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा के उपकरण सही हैं या नहीं। जिन बसों में खामियां पाई गई, उन्हें नोटिस दिया गया।
आरटीए विभाग के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने दी जानकारी
यह जांच अनाज मंडी कलायत में सुबह से दोपहर 2 बजे तक की गई। इस दौरान 30 बसों की फिटनेस जांच गई, जिसमें देखा गया कि बसों में विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा के उपकरण सही हैं या नहीं। जिन बसों में खामियां पाई गई, उन्हें नोटिस दिया गया।
15 दिन में बड़ी कमियां दूर करने के निर्देश
बता दें कि दिसंबर में भी जब बसों की फिटनेस जांची गई थी तो 420 स्कूल बसों में कमियां पाई गई थीं। इस पर डीसी ने आरटीए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि स्कूल संचालकों को कमियां दूर करने के निर्देश दिए जाएं।बसों में प्राथमिक उपचार किट, चालक, कंडक्टर का लाइसेंस, कैमरे, लाइट, अग्नि सुरक्षा उपकरण व अन्य पैरामीटर दुरुस्त किए जाएं। इसके लिए आरटीए विभाग ने स्कूल संचालकों को 15 दिन का समय दिया था.
आरटीए विभाग के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि बसों की जांच चार से पांच घंटे तक की गई। अगर कम खामियां मिलती हैं, तो उन्हें दूर करने के लिए कहा जाता है। ज्यादा लापरवाही मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here