Home Crime OPS को लेकर कर्मचारियों के प्रदर्शन पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा का...

OPS को लेकर कर्मचारियों के प्रदर्शन पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा का बड़ा बयान

163
0

चंडीगढ़ (एकता): चंडीगढ़ में पुरानी पेंशन योजना को लेकर कर्मचारियों के प्रदर्शन पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा का बड़ा बयान सामने आया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार कर्मचारियों के समर्थन में भूपेंद्र सिंह हुड्डा आगे आए। कर्मचारियों पर आंसू गैस और वॉटर कैनन लाठीचार्ज पर उन्होंने कई तंज कसे। उन्होंने कहा कि सरकार लाठी और गोली से सरकार चलाना चाहती है यह पहले भी हमने देखा है। कोई अधिकार मांगने आए तो सरकार को बात सुननी चाहिए।

हुड्डा ने कहा कि कर्मचारियों पर लाठीचार्ज की मै निंदा करता हूं। OPS हम लागू करेंगे। हरियाणा में पहली कैबिनेट में हम इसे लागू करेंगे। हिमाचल और राजस्थान में भी हमने OPS लागू की है। अब यह मुद्दा बजट सत्र में उठाया जाएगा। हुड्डा ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम की मांग पूरी तरह जायज है। कांग्रेस विधानसभा में पुरानी पेंशन स्कीम का मुद्दा उठाएंगी। कांग्रेस शासित राज्यों ने कर्मचारियों को OPS का लाभ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here