हिसार (एकता): हरियाणा रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों को अब अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। दरअसल हिसार एयरपोर्ट रोड बंद होने से रूट डायवर्ट से लोगों को अब दोगुना किराया देना पड़ेगा। अब चंडीगढ़ का सफर भी लोगों के लिए महंगा हुआ है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार रोडवेज अधिकारियों की ओर से सर्वे करने के बाद दूरी के मुताबिक 5 रुपए से 10 रुपए किराये में बढ़ोतरी की गई। कल यानि शुक्रवार से नए किराए को लागू कर दिया है। बता दें कि करीब 15 दिन पहले रोडवेज अधिकारियों ने हिसार से लेकर जुगलान तक सर्वे किया था। उसके बाद एक रिपोर्ट तैयार की गई। हिसार से टोहाना, उकलाना, उचाना, भूना, चमारखेड़ा, भुगाना, सुलचनी, किरोड़ी समेत अन्य रूटों पर भी रोडवेज बसों में किराया बढ़ाया जाएगा।
जानिए यात्रियों को अब कितना देना होगा किराया
रूट किराया दूरी
हिसार से तलवंडी 22 रुपए 17 किलोमीटर
चंडीगढ़ 305 रुपए 257 किलोमीटर
नरवाना 90 रुपए 79 किलोमीटर
कैथल 145 रुपए 126 किलोमीटर
अंबाला 235 रुपए 206 किलोमीटर
हरियाणा बॉर्डर 245 रुपए 216 किलोमीटर
डेरा बस्सी 270 रुपए 236 किलोमीटर
जीरकपुर 280 रुपए 244 किलोमीटर







