19 सितंबर, पलवल – कांग्रेस के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के स्टार प्रचारकों को लेकर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। दलाल का कहना है की जो भाजपा के नेता यहां प्रचार के लिए आ रहें है वो यह बताएं की उन्होंने पलवल के लिए क्या किया है। नरेंद्र मोदी की 2 अक्टूबर को प्रस्तावित रैली को लेकर दलाल ने कहा की उन्हें हराने के लिए पहले भी प्रधानमंत्री और बड़े बड़े लोग आते रहे हैं लेकिन जनता ने उन्हें स्वीकार नहीं किया।
भाजपा प्रचारक लिस्ट लेकर आए पलवल के लिए क्या किया
कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह दलाल का कहना है कि जिन भाजपा के नेताओं ने हमें बर्बाद करने का काम किया हो उनका यहां आने का औचित्य क्या है. जिन्होंने पदों पर रहकर हमारे लिए कुछ नही किया अब वो क्या करेंगे। उन्होंने कहा की हम अपने चुनाव प्रचार के लिए उन नेताओं को बुलाएंगे जो पलवल का भला करेंगे। इतना ही नहीं करण सिंह दलाल ने भाजपा प्रत्याशी के लिए पीएम मोदी की प्रस्तावित रैली को लेकर कहा की उन्हें हराने के लिए पहले भी प्रधानमंत्री आए, बड़े बड़े फिल्म अभिनेता बड़े बड़े पहलवान और तमाम मुख्यमंत्री आते रहे हैं लेकिन जनता ने उनकी बातों को नही मान. अब देश के प्रधानमंत्री यहां चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं तो उनका स्वागत है लेकिन उन्होंने पलवल के लिए कोई काम किए हो तो उनकी लिस्ट जरूर लेकर आएं की उन्होंने क्या किया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा की फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए काम करना तो दूर और उल्टा स्मार्ट सिटी के नाम पर सैकड़ों करोड़ रुपए डकारने का काम किया है और पलवल क्षेत्र में जो काम हुए वो मैने किए है भाजपा के दस साल के शासन में पलवल के हालात गांवों जैसे बनाने का काम भाजपा ने किया है। उन्होंने कहा की भाजपा के नेताओं के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं है केवल जाति धर्म का प्रचार करने के लिए वो आ रहे हैं।







