अम्बाला, 18 सितम्बर :-अम्बाला छावनी विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही चित्रा सरवारा ने आज अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। जैसे ही चित्रा सरवारा हवन के बाद मंच की तरफ बड़ी भारी संख्या में एकत्रित उनके समर्थकों ने उनके चुनाव निशान सीटी बजाते हुए चित्रा सरवारा जिंदाबाद,चित्रा तुम आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं के नारे लगाने शुरू कर दिए।
इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए चित्रा सरवारा ने कहा कि उनका मुख्य मुकाबला भाजपा के साथ है। आगे चल कर हमे लगता है वो भी नहीं रहेगा।चित्रा सरवारा ने कहा कि जब से हम निर्दलीय हुए हैं, तब से पार्टी लाइन से ऊपर उठकर अम्बाला छावनी के लिए एक सांझ बनती जा रही है। इस सांझ का मैं स्वागत भी करती हूं और अम्बाला के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए अपनी पूरी मेहनत और विवेक लगा दूंगी। चित्रा ने कहा कि अम्बाला में 3 हजार करोड़ खर्च होने के बावजूद भी ड्रेनेज,सीवरेज, गरबाजे नहीं है। इंडस्ट्री सफर कर रही है। कोई नया प्रोजेक्ट, कोई नया रेसिडेंशियल एरिया, कोई नया इंडस्ट्रियल एरिया अम्बाला में नहीं लाया गया। अम्बाला ने अपने पिछले 15 साल खोए हैं इन्हें हम अपने 5 सालों में कवर करेंगे इन्हीं मुद्दों के साथ हम जनता के बीच जायेंगे।
होम मिनिस्ट्री रही नही अब चीफ मिनिस्ट्री की बात कर रहे अनिल विज
पिछले विधानसभा चुनाव में भी चित्रा सरवारा का मुख्य मुकाबला अम्बाला से ही रहा था। वहीं अनिल विज द्वारा मुख्यमंत्री पद की दावेदारी करने पर चित्रा सरवारा ने कहा कि जब किसी नेता को सत्ता लुभावने वायदे लोगों के आगे डालने पड़ जाएं तो ये साफ है उन्हें दिख रहा है कि हार होने वाली है। अपने समर्थकों को किस बात से डराएंगे। होम मिनिस्ट्री तो रही नही थी इस बार तो सीधा चीफ मिनिस्ट्री की बात कर रहे है ताकि लोग उनके साथ टीके रहे। लेकिन जनता उनके बहकावे में अब आने वाली नही है।







