Home Haryana राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हरियाणा कांग्रेस ने की...

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हरियाणा कांग्रेस ने की अहम बैठक, जानिए Schedule

166
0

हरियाणा (कमल कुमार कंसल): हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस लगातार तैयारियों में जुटी हुई है। जिसके चलते यात्रा को लेकर हरियाणा कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक में सभी कमेटियों की जिम्मेदारियां और यात्रा का रूट निर्धारित किया गया। 14 अलग-अलग समितियां बनाई गई। भारत जोड़ो यात्रा के हरियाणा में प्रवेश करने से लेकर दिल्ली के राजघाट तक हरियाणा कांग्रेस के नेता साथ रहेंगे।

21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा रहेगी। इसके बाद 24 दिसंबर को राहुल गांधी राजघाट पहुंचेंगे। भारत छोड़ो यात्रा का दूसरा चरण जनवरी के पहले हफ्ते में फिर हरियाणा आएगा। दूसरे चरण में 8 से 9 दिन हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा रहेगी। हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण का फाइनल रोड मैप जल्दी तैयार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here