गुरुग्राम (एकता): हरियाणा में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से तबाही जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। जहां नजर घुमाओ बस पानी ही पानी मिल रहा है। प्रदेश के काफी इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार गुरुग्राम में भी हालात सामान्य नहीं है। यहां भी जगह-जगह पानी भरा हुआ है। सड़कों से लेकर लोगों के करोड़ों के मकान तक डूब चुके हैं। आम लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है।
बताया जा रहा है कि बुधवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 26.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को मौसम विभाग ने 15 जुलाई से बारिश की फिर से चेतावनी जारी की है। राज्य के उत्तरी जिले पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।







