Home Haryana जेजेपी के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह चौटाला ने नामांकन किया दाखिल

जेजेपी के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह चौटाला ने नामांकन किया दाखिल

160
0
सिरसा,10 अगस्त : जननायक जनता पार्टी के डबवाली के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह चौटाला ने आज डबवाली के एसडीएम दफ्तर में अपना नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर उनके साथ उनके पिता और जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला व उनकी माता और विधायक नैना चौटाला मौजूद रही। दिग्विजय चौटाला की पत्नी लग्न चौटाला भी इस मौके पर नामांकन प्रक्रिया में शामिल हुई। नामांकन प्रक्रिया से पहले डबवाली के पास लगते गांव किलियावाली में एक जनसभा का आयोजन किया गया.जिसमें हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद मौजूद रहे।
गांव किलिया वाली से आज जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने पदयात्रा निकाली जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता में पदाधिकारी शामिल हुए। इस भीषण गर्मी के मौसम में नेताओं का पसीना खूब निकल रहा था और चुनाव के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कमर भी काश रखी है। किलियावाली से जननायक जनता पार्टी का पैदल मार्च डबवाली के एसडीएम दफ्तर पहुंचा. जिसके बाद दिग्विजय चौटाला ने अपने परिजनों के साथ नामांकन दाखिल किया।
मीडिया से बातचीत करते हुए जननायक जनता पार्टी के डबवाली के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला ने जहां एक तरफ अपनी जीत का दावा किया तो वहीं विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर बरसते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी और देवीलाल परिवार ने हमेशा प्रदेश के लोगों की सेवा की है और सेवा भाव के मकसद से ही वह डबवाली से जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा द्वारा आज अपने कुछ प्रत्याशियों के घोषणा के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि बीजेपी कुछ क्षेत्रीय पार्टियों को फायदा पहुंचाने के लिए अपने कमजोर उम्मीदवार उतार रही है लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। सिरसा और हरियाणा की जनता जननायक जनता पार्टी को खूब प्यार और आशीर्वाद देगी जिसकी बदौलत प्रदेश में जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी की सरकार बनना निश्चित है।
दिग्विजय चौटाला की जीत का किया दावा 
 जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने मीडिया से बातचीत करते हुए दिग्विजय चौटाला की जीत का दावा भी किया है। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी के अलावा हरियाणा में किसी भी पार्टी का कोई वजूद नहीं है जिसका नतीजा इस विधानसभा चुनाव में देखने को मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला का समर्थन दिग्विजय चौटाला को आज मिला है जिसकी बदौलत दिग्विजय चौटाला की जीत एक तरफ हो गई है। उन्होंने कहा कि चौधरी रणजीत सिंह चौटाला रनिया से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं और जननायक जनता पार्टी रानियां से अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी बल्कि चौधरी रणजीत सिंह चौटाला को समर्थन करेगी। डॉ अजय सिंह चौटाला ने बीजेपी पर निशाना चाहते हुए कहा कि इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता बीजेपी को सबक सिखा देगी। टिकटो के वितरण में ही कांग्रेस और बीजेपी में जमकर भगदड़ मच गई है यानी कि अब हरियाणा की जनता कांग्रेस और बीजेपी को पूरी तरह से नकार चुकी है।
वही हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला के पोते सूर्य प्रकाश चौटाला ने कहा कि उनके दादा ने दिवाली में जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला को समर्थन करने का ऐलान किया है जिसके बाद दिग्विजय चौटाला की जीत पक्की हो गई है। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी भी उनके दादा चौधरी रणजीत सिंह चौटाला को रानियां विधानसभा में पूरा समर्थन करेगी और चौधरी रणजीत सिंह चौटाला के पक्ष में अच्छे परिणाम  आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here