अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला छावनी में हिल रोड स्थित सब्जी मंडी एवं सदर थाना के पास नगर परिषद की किराए की दुकानों के दुकानदारों ने गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के घर पहुंचकर आभार जताया।
मीडिया सूत्रों के अनुसार इस दौरान दुकानदारों ने उनपर फूलों की बरसात की। गौरतलब है कि अनिल विज की कोशिशों से ही नप दुकानों के 20 साल से ज्यादा पुराने किराएदारों को दुकानों का मालिकाना हक हासिल हो सका है। इस अवसर पर दुकानदारों ने जोरदार नारे लगाकर गृह मंत्री का हार्दिक धन्यवाद किया।







