Home Ambala कांग्रेसी पिता पुत्री में भी बगावत..चित्रा सरवारा ने बतौर आजाद उम्मीदवार भरा...

कांग्रेसी पिता पुत्री में भी बगावत..चित्रा सरवारा ने बतौर आजाद उम्मीदवार भरा नामांकन

200
0
अम्बाला, 12 सितम्बर- आज चुनावी नामांकन का आखिरी दिन है और अंबाला में कांग्रेसी पिता पुत्री में भी बगावत देखने को मिल रही है.एक तरफ चौधरी निर्मल सिंह ने अंबाला शहर विधानसभा से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन भरा तो दूसरी तरफ उनकी पुत्री चित्रा सरवारा ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर अंबाला छावनी विधानसभा से नामांकन भर दिया है।
 बता दें कि चित्रा अंबाला छावनी विधानसभा से कांग्रेस की टिकट मांग रही थी लेकिन लिस्ट आने के बाद अब आजाद उम्मीदवार के तौर पर जमीनी स्तर पर उतर गई है।वही कांग्रेस लिस्ट जारी होने बाद एक बार फिर कांग्रेस का कुनबा बिखरता हुआ दिखाई दे रहा है। अंबाला छावनी विधानसभा का चुनाव अब रोचक होने जा रहा है. गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही चित्रा सरवारा को पार्टी से टिकट नहीं मिला तो चित्रा सरवारा ने कार्यकर्ताओं पर फैसला छोड़ा और एक मीटिंग बुलाई.  इस मीटिंग के बाद  फैसला लिया गया कि वे  निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here