पलवल | हरियाणा STF की पलवल यूनिट को अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे फरीदपुरिया-हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े तीन इनामी बदमाशों को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज उर्फ गंजा, सोनू (दोनों निवासी फतेहपुर बिल्लौच, फरीदाबाद) और विनीत उर्फ गोलू (निवासी गाजियाबाद, यूपी) के रूप में हुई है। इनमें से नीरज और सोनू पर 10-10 हजार और विनीत पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
गैंग के शूटर, हत्या में थे शामिल
तीनों बदमाश नीरज फरीदपुरिया-हिमांशु भाऊ गैंग के सक्रिय शूटर बताए जा रहे हैं। नीरज और सोनू, डीघल निवासी मंजीत की हत्या में वांछित थे और वारदात के बाद अपनी पहचान छुपाकर कोलकाता में छिपे हुए थे। विनीत उर्फ गोलू पहले से ही हत्या के केस में कोर्ट से फरार था और उस पर 1 लाख का इनाम था।
STF ने टाल दी बड़ी वारदात
पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी कोलकाता में रहकर किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे थे। लेकिन STF की मुस्तैदी से उन्हें वारदात से पहले ही पकड़ लिया गया। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
ADGP रोहतक रेंज द्वारा पहले ही इनकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया जा चुका था। STF की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।







