Home Haryana हरियाणा के पटवारी कानूनगो फिर गए हड़ताल पर… 3 दिन का...

हरियाणा के पटवारी कानूनगो फिर गए हड़ताल पर… 3 दिन का सांकेतिक धरना

119
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)–   हरियाणा के पटवारी कानूनगो आज से 3 दिन की हड़ताल पर चले गए है ।  करनाल में जिला सचिवालय के बाहर धरना देकर बैठे पटवारी कानूनगो सरकार के विरोध में  प्रदर्शन कर रहे है।
कर्मचारियों का आरोप… सरकार ने की  वादा खिलाफी 
अपनी मांगो को लेकर जिले के पटवारियों ने 3 दिवसीय हड़ताल का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से तहसील कार्यालय में जमीन से सम्बंधित कार्य रुक गए । कर्मचारियों ने चेता+वनी दी कि अगर सरकार ने ढुल मूल रवैया अपनाते हुए मांगे नही मानी तो अनिश्चित कालीन हड़+ताल पर चले जाएंगे । पटवारियों का आरोप है कि  सरकार से पिछली बार जो बात हुई थी उसमें सरकार हमारी मांगो को मान गई थी, लेकिन हमारे साथ वादा खिलाफी की जिसको लेकर हम दुबारा हड़ताल पर चले गए है ।प्रधान जिला पटवारी करनाल पदम कुमार ने कहा कि उनकी मांग है  कि वेतन बढ़ाए जाए,  2016 से यह लागू किया जाए और पटवारीयो की संख्या बढाई जाए । उन्होंने कहा कि उन्हें कई कई जॉन का कार्य करने को दिया जाता जिस वजह से जनता भी परेशान होती है । सरकार मान गई थी लेकिन एक शब्द लगाकर 2023 से लागू करने की बात कही, जिससे हमें कोई लाभ नही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here