Home Ambala किसानों के पंजाब बंद को लेकर मंत्री अनिल विज ने दी...

किसानों के पंजाब बंद को लेकर मंत्री अनिल विज ने दी प्रतिक्रिया

102
0
अम्बाला, 30 दिसंबर – किसान नेता ने कल देर रात किसानों से भारी संख्या में खनोरी बॉर्डर पहुंचने को कहा और कहा कि पंजाब सरकार किसी भी वक्त हमला कर सकती है जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि किसान आंदोलन कर रहे हैं और अपने आंदोलन को कायम रखने के लिए उन्होंने ऐसा कहा होगा।
कांग्रेस एक बार फिर से 3 जनवरी से जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान की शुरुआत करने जा रही है,जिसपर तंज कसते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिसने सदा संविधान का अपमान किया है. इसने चुनी हुई सरकारों पर धारा 356 लगा लगाकर न जाने कितनी बार ये सब किया है। इन्होंने रात तो रात इमरजेंसी लगाकर लगभग डेढ़ लाख लोगों को गिरफ्तार कर लिया बाबासाहेब अंबेडकर ने जो संविधान बनाया था उसमें धर्म निरपेक्ष शब्द नहीं था लेकिन इन्होंने वह सब बदल दिया और उसमें यह शब्द डाल दिए अभी अपने पापा को छुपाने के लिए ऐसे अभियान चला रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here