Home Haryana कांग्रेस की लिस्ट जारी होते ही पार्टी में बगावत शुरू.. आदर्शपाल ने...

कांग्रेस की लिस्ट जारी होते ही पार्टी में बगावत शुरू.. आदर्शपाल ने पार्टी छोड़ने का किया एलान

142
0
यमुनानगर,12 सितम्बर –कांग्रेस की लिस्ट जारी होते ही पार्टी में बगावत शुरू हो गई है।जगाधरी से कांग्रेस नेता आदर्शपाल ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का ऐलान कर दिया है।आदर्शपाल ने अपने कार्यालय पर एक कार्यकर्ता मीटिंग बुलाई और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आदर्शपाल खूब रोए।आदर्शापाल ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने मेरे से विश्वासघात किया है। इसलिए में कांग्रेस पार्टी को छोड़, आम आदमी पार्टी में घर वापसी करूंगा। अब आम आदमी पार्टी से ही जगाधरी विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरूंगा।
 कांग्रेस पार्टी की लिस्ट जारी होती ही कांग्रेस नेताओ में बगावती सुर नजर आ रहे हैं। जगाधरी विधानसभा में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। चुनावी मैदान में जगाधरी विधानसभा से दो दिग्गज नेता मैदान में थे लेकिन कांग्रेस पार्टी ने पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा इसके बाद से ही कांग्रेस नेता आदर्शपाल में काफी रोष देखा गया। सूची में नाम ना आने के बाद आज सुबह आदर्श पाल ने कार्यकर्ताओं की एक बड़ी बैठक अपने चुनाव कार्यालय पर बुलाई। कार्यकर्ताओं के सामने आदर्श पाल खूब रोए। टिकट न मिलने का दर्द उनकी बातों में साफ झलकता दिखाई दिया। सैकड़ो की संख्या में मौजूद कार्यकर्ता आदर्श पाल का हौसला बढ़ाते नजर आए। कार्यकर्ताओं की आवास पर आदर्श पाल ने चुनाव लड़ने का फैसला लिया। मीडिया से बातचीत करते हुए आदर्श पाल ने कहा कि उन्हें काफी उम्मीद थी की पार्टी उन्हें चुनावी मैदान में उतरेगी लेकिन सूची में नाम ना आने का का दुख मेरे से ज्यादा कार्यकर्ताओं में है। आदर्श पाल ने कहा कि वह दोबारा से आम आदमी पार्टी में घर वापसी कर आम आदमी पार्टी के ही सिंबल पर चुनाव में उतरेंगे।टिकट न मिलने से कार्यकर्ताओं में भी काफी रोज़ देखा गया आदर्श पाल के चुनाव कार्यालय पर लगे कांग्रेस पार्टी के बड़े-बड़े फ्लेक्स को कार्यकर्ताओं ने फाड़कर नीचे जमीन पर फेंक दिया। आदर्श पाल ने कहा कि आज नामांकन दाखिल करेंगे और कल से चुनावी रण में उतरेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here