Home Rohtak लवलीन टुटेजा ने आम आदमी पार्टी को छोड़ कांग्रेस का थामा दामन

लवलीन टुटेजा ने आम आदमी पार्टी को छोड़ कांग्रेस का थामा दामन

123
0
रोहतक, 12 सितम्बर –हरियाणा विधानसभा चुनाव में टिकट ना मिलने से नाराज़ कार्यकर्ता अपनी पार्टी को छोड़ दूसरी पार्टी का रुख कर रहे है. एसा हरियाणा की लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों में देखा जा सकता है. इस कड़ी में आज  लवलीन टुटेजा ने आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया और भूपेंद्र हुड्डा  व  कांग्रेस पार्टी से विधायक बी बी बत्रा की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया।
लवलीन टुटेजा पिछले काफी सालो से आम आदमी पार्टी से जुड़े थे और  आम आदमी पार्टी से रोहतक विधानसभा की टिकट के दावेदार थे। लेकिन आम आदमी पार्टी ने उन्हे टिकट ना देकर बिजेन्दर हुड्डा को प्रत्याशी बनाया. जिससे लवलीन नाराज हुए और  पार्टी को अलविदा कह दिया।वहीं पर टिकट में देरी को लेकर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उम्मीदवारों को टिकट  में कोई देरी नहीं हुई है. देरी  तो बीजेपी में हुई है.वही भगदड़ के सवाल पर हुड्डा  ने कहा कि भगदड़ तो बीजेपी में मची हुई है.कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बीबी बत्रा ने कहा कि लवलीन के पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिली है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here