Home Crime 5 साल की मासूम से दरिंदगी की हद पार, विरोध करने पर...

5 साल की मासूम से दरिंदगी की हद पार, विरोध करने पर ऐसे दी भयानक मौत

163
0

झज्जर (एकता): हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में पांच साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी की हद पार करने की घटना सामने आई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार युवक ने पहले उसे रेप करने की कोशिश लेकिन जब बच्ची ने चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी ने उसका गला घोंटकर उसे मार डाला। इतना ही नहीं बच्ची का शव झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक जब किसी ने बच्ची का शव झाड़ियों में पड़ा देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले रमाकांत के रूप में हुई है। रमाकांत उसी बिल्डिंग में किराए के कमरे में रहता है, जहां पर छोटी बच्ची रहती थी।

बच्ची के परिजनों ने बताया कि घटना से पहले बच्ची घर में खेल रही थी। अचानक वह गायब हो गई। आरोपी ने बच्ची को टॉफी का लालच देकर हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने बताया कि बच्ची के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मौजूद थे। आशंका जताई जा रही है कि रेप के बाद उसकी हत्या की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here