हरियाणा, 12 सितम्बर -हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है.हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है.
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तीसरी सूची कर दी है. इसमें बाकि तीन सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा की गई है.बीजेपी ने सिरसा सीट से रोहताश जांगड़ा, महेंद्रगढ़ से कंवर सिंह यादव और फरीदाबाद एनआईटी सीट से सतीश फागना को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में भाजपा ने सभी 90 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है.







