रोहतक, 12 सितम्बर- भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर ने वीरवार को नामांकन दाखिल किया। ग्रोवर ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस को इतना डर ना होता तो रात के अंधेरे में टिकट ना बांटते। रात के अंधेरे में टिकट बांटने से साफ जाहिर होता है कि कहीं ना कहीं कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है.
कांग्रेस पांचवे नंबर पर, मुकाबला अन्य दलों से
मनीष ग्रोवर ने कहा कि मैं अगर विधायक बनता हूं तो रोहतक का विकास ऐसा करूंगा कि रोहतक इंदौर के जैसा नजर आएगा.ग्रोवर ने कहा कि मेरा कांग्रेस से मुकाबला नहीं है कांग्रेस तो पांचवें नंबर पर है. मेरा मुकाबला आप पार्टी, बसपा और इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी से है. कांग्रेस तो आज पांचवे नंबर पर जा चुकी है। ग्रोवर ने कहा कि मैंने अपने कार्यकाल के दौरान रोहतक शहर में पानी नहीं रहने दिया. जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में छोटू राम चौक पर और शहर में अन्य जगहों पर पानी भरा रहता था. अगर जनता मुझे दोबारा से विधायक बनाती है तो मैं नया मास्टर प्लान तैयार करूंगा और उसके बाद रोहतक की कायाकल्प कर दूंगा.इसके अलावा पर्यावरण को लेकर उन्होंने कहा कि रोहतक के अंदर पर्यावरण को साफ करने के लिए हर जगह पौधे लगाए जाएंगे 1995 में जब बाढ़ आई तो 2 महीने तक पानी सड़कों पर खड़ा रहा और कोई निकलने वाला नहीं था,लेकिन जब से हमने सत्ता संभाली है एसा नहीं होने दिया है.







