Home Hisar पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर हिसार में छह जिलों के...

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर हिसार में छह जिलों के पंद्रह हजार कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

133
0
हिसार 2 सितम्बर :  पुरानी पैंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के बैनर तले हिसार में कई जिलों के हजारों  कर्मचारी ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सिरसा, जींद, भिवानी, भिवानी, दादरी, हिसार छह जिलों के पंद्रह से अधिक कर्मचारी रोड़ पर और सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इससे पहले कर्मचारियों ने हिसार की नई अनाज मंडी रैली कर सरकार के प्रति रोष जाहिर किया है।
 कर्मचारियों ने शहर में तीन किलोमीटर दायरे में प्रदर्शन किया जिसमें प्रदर्शनकारी अपने हाथो में बैनर लिए हुए हजारों की संख्या में हाथ में पुरानी पेंशन की बहाली की पोस्टर लिए प्रदर्शन किया है। कर्मचारियों ने इन चुनावों में एक बार से लोकसभा की तरह विधान  सभा चुनावो में वोट फार ओपीएस देने की बात कही। प्रदर्शन का नेतृत्व विजेंद्र धारीवाल व राज्य प्रधान बिजेद्र धारीवाल के नेतृत्व में किया गया। बिजेद्र धारीवाल ने कहा कि सरकार जो एनपीएस और यूपीएस का खेल खेल रही है हरियाणा का कोई भी कर्मचारी एनपीएस यूपीएस को लेकर राजी नही है सरकार यूपीएस को लाकर एनपीएस में कमिया गिना रही है। कर्मचारी नेता व समाजसेवी जोगिद्र मास्टर ने कहा कि सरकार को ओपीएस की बहाली करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में ओपीएस की बहाली जरूरी है। इस मौके पर अनूप लाठर, डा. बलराम, ज्ञान सिंह, राजबाला कौशिक स्वराज वर्मा, पूनम चहल, मोनिका, श्रुति कल्याणी, मनोज सिवाच, ऋषि नैन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here