Home Haryana जेजेपी ने जो किया लोकसभा में जनता ने अपना गुस्सा निकाल दिया-...

जेजेपी ने जो किया लोकसभा में जनता ने अपना गुस्सा निकाल दिया- चंद्रशेखर रावण

189
0
2 सितम्बर, यमुनानगर —आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ने आज पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया. उन्होंने जगाधरी विधानसभा से आजाद समाज पार्टी के अशोक कश्यप के लिए लोगों से वोट की अपील की और साथ ही सरकार पर बरसते भी नजर आए।
जरूरत पड़ी तो  सरकार बनाने में भी करेंगे सहयोग 
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ने जगाधरी, साढोरा समेत कई विधानसभा में कार्यक्रम किए। जगाधरी से प्रत्याशी अशोक कश्यप के समर्थन में प्रचार किया। उन्होंने पत्रकार से बातचीत में  जन्नत जनता पार्टी को लेकर कई बड़े बयान दिए। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने जो किया लोकसभा चुनाव में जनता ने अपना गुस्सा दिखा दिया। जननायक जनता पार्टी के लगातार विधायकों और नेताओं के पार्टी छोड़ने पर भी उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि  धीरे-धीरे जननायक जनता पार्टी के सभी विधायक पार्टी छोड़ रहे हैं. पार्टी को संभालने के लिए उन्होंने आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर हमारी कहीं जरूरत पड़ी तो हम सरकार बनाने में सहयोग भी करेंगे। आगे उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी और कांग्रेस के नेता मुख्यमंत्री तो कई बार बन चुके हैं इस बार आजाद समाज पार्टी को भी मौका दीजिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here