Home Haryana हरियाणा में 3-5 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

हरियाणा में 3-5 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

131
0

हरियाणा | मौसम विभाग ने 3, 4 और 5 सितंबर को भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इसके चलते प्रदेश में लगातार तीन दिनों तक बारिश की संभावना है।

आज यानी बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल जिले में आंधी, बिजली के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं चंडीगढ़ और पंचकुला में भी अलग-अलग इलाकों में आंधी और भारी बारिश हो सकती है।

IMD के अनुसार अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम और फ़रीदाबाद जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल के अधिकांश हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

चंडीगढ़, पंचकुला और अंबाला के कई इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here