करनाल : चन्द्रिका ( TSN)– हरियाणा पुलिस ग्राम अंचल के युवाओं को खेलों से जोड़ेगी । पुलिस के कोच और खिलाड़ी गांव में युवा खिलाड़ियों की टीम तैयार करेगे । भावी पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करने और उन्हें नशे में अपराध की प्रवृत्ति से दूर रखने के लिए हरियाणा पुलिस ने यह मुहिम शुरू की है । करनाल जिले में 10000 युवाओं को इस शामिल किया जाएगा ।
गांव ऊंचा समाना में आयोजित पुलिस गेम्स में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए करनाल जिले के एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि सही दिशा के अभाव में भटक रहे युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए पुलिस ने यह मुहिम शुरू की है । करनाल जिले के गांव में जाकर हरियाणा पुलिस के बेहतरीन खिलाड़ी और प्रशिक्षित कोच युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देंगे और उन्हें खेलों की तकनीक के बारे में बताया जाएगा । जिला पुलिस ने इस मुहिम में 10000 युवाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा है और अब तक 500 से ज्यादा खिलाड़ियों की टीम बनाई भी गई है । एसपी ने कहा कि ग्रामीण अंचल के युवा भटक कर नशा और अपराध की तरफ चले जाते हैं, ऐसे में पुलिस की उनके बीच मौजूदगी मौजूदगी युवाओं के अच्छे भविष्य और उनके बेहतर शारीरिक स्वास्थ्य के निर्माण का काम करेगी । इस अवसर पर एसपी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और विभिन्न ग्राम पंचायत से आए सरपंचों को इस मुहिम में योगदान देने के लिए सम्मानित भी किया







