रोहतक, 21 अगस्त – बहुजन समाज पार्टी और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के संगठनों द्वारा भारत बैंड के आह्वान पर प्रदर्शन किया.अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के विरोध में आज रोहतक में अनुसूचित जाति के लोगों ने प्रदर्शन किया है। स्थानीय मानसरोवर पार्क में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया और उसके बाद प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय तक पहुंचे जहां उन्होंने अधिकारियों को ज्ञापन सोपा है।
प्रदर्शन की अगवाई कर रहे अनुसूचित जाति के नेता मनजीत मोखरा ने कहा कि वह सर्वोच्च न्यायालय के उस फैसले का विरोध करते हैं जिसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में उप वर्ग बनाने और आरक्षण में क्रिमिनल लागू करने का फैसला दिया है । उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोग इस फैसले का विरोध करते हैं और आज उन्होंने अपना ज्ञापन सोपा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि केंद्र सरकार अध्यादेश लाकर इस फैसले को निरस्त करवाये अन्यथा अनुसूचित जाति के लोग आगे रणनीति बनाकर बड़ा आंदोलन करेंगे।







