Home Haryana ईमानदारी की ऐसी मिसाल, जिसे जान आप हैरान हो जाएंगे, पढ़िए पूरी...

ईमानदारी की ऐसी मिसाल, जिसे जान आप हैरान हो जाएंगे, पढ़िए पूरी खबर

187
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): आज के दौर में जहां पैसों के लिए अच्छे-अच्छों का इमान बिगड़ जाता है वही बल्लभगढ़ बस डिपो पर हरियाणा रोडवेज के परिचालक ने बस की सीट पर मिले एक लाख रुपए उक्त यात्री को लौटा कर साबित कर दिया है कि पैसों के सामने ईमानदारी आज भी भारी है। दरअसल हल्द्वानी से बल्लभगढ़ बस डिपो की बस में सवार यात्री पवन कुमार गुप्ता सफर कर रहा था और रास्ते में बैग से कंबल निकालते वक्त एक टिफिन में रखें एक लाख रुपए वह सीट पर ही भूल गया हूं और अक्षरधाम उतर गया।

बस से उतरने के बाद एहसास हुआ कि उसके पैसे बस में छूट गए हैं तो उसने फरीदाबाद में रहने वाली अपनी बेटी को यह बात बताई जिस पर उसकी बेटी ने चालक परिचालक का नंबर उपलब्ध करवाया और परिचालक को फोन किया जिस पर परिचालक ने उन्हें बताया कि उनके पैसे बस अड्डे में जमा करवा दिए गए हैं इसलिए वह अपना टिकट और पैसों की पहचान आकर बताएं। इसके बाद यात्री पवन कुमार गुप्ता बस अड्डे पहुंचे और अपने टिकट और रुपयों की पहचान बताई जिसके बाद उन्हें उनके पैसे लौटा दिए गए। पवन कुमार का कहना था कि परिचालक ने ईमानदारी का परिचय दिया है और वह उसे हल्द्वानी में सम्मानित करेगा।

बस के परिचालक लालचंद ने बताया कि अक्सर जब भी बस खाली होती है तो वह रूटीन के अनुसार बस को चेक करते हैं कि कहीं किसी यात्री का सम्मान तो नहीं छूट गया। और जब उन्होंने देखा कि एक सीट पर टिफन रखा हुआ है तो उन्होंने उसे खोला तो उसमें एक लाख रुपए रखे मिले। तब उन्होंने यह पैसे बस अड्डे में जाकर जमा करवा दिए। परिचालक का कहना था कि हरियाणा रोडवेज की बसों में जब भी किसी यात्री का कोई सामान रह जाता है तो चालक परिचालक उस समन को बस अड्डे में जमा करवा देते हैं और मैंने भी ऐसा किया। वही बस अड्डे पर तैनात डीआई भागीरथ शर्मा ने परिचालक लालचंद की ईमानदारी पर फक्र करते हुए खुशी जताई और परिचालक लालचंद की प्रशंसा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here