पलवल, 21 अगस्त –जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा.हरीश कुमार वशिष्ठ ने विधानसभा चुनाव को लेकर आज बूथ लेवल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन भी मौजूद थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि पलवल जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराये जाएगें। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए है। लोगों से भी बातचीत की कर सहयोग की अपील की गई है। इसके अलावा राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से भी शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की गई है।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बताया गया है.इसके अलावा ब्लॉक लेवल पर भी कंट्रोल रूम तैयार किए गए है, यदि कोई परेशानी आती है तो उसका समय पर निवारण किया जा सके। जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि आगामी विधाानसभा चुनाव में बढ चढक़र भाग लें। जिला प्रशासन की तरफ से जिले में निष्पक्ष और पारदर्शिता चुनाव करवाए जाएगें।







