कैथल : चन्द्रिका ( TSN)- जिला में ( सपलीट Split ) फैमिली आईडी के ऑप्शन को बंद कर दिया गया है ।कैथल परिवार पहचान पत्र जिला कार्यालय मे जिला प्रबंधक सोमपाल ने बताया कि आने वाले समय में इसे दोबारा शुरू किया जाएगा । समय के अनुसार बदलाव की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जा रहा है, जैसे ही सॉफ्टवेयर अपडेट हो जाएगा तो इसे दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।
जिला प्रबधंक सोमपाल ने बताया कि यदि किसी को मोबाइल वेरिफिकेशन करवानी है तो, उसके लिए जरूरत है कि आप आधार कार्ड में अपना फोन नंबर अपडेट करवा ले जैसे ही आपका फोन नंबर अपडेट हो जाएगा तो फैमिली आईडी की जो साइट है सिटीजन खुद अपना आधार कार्ड नंबर डालकर ओटीपी के माध्यम अपना मोबाइल नंबर वेरीफाई कर सकता है। पेंशन भोगी के लिए अनिवार्य है कि उनकी डेट ऑफ बर्थ अनिवार्य होनी चाहिए, एक बैंक अकाउंट वेरीफाई होना चाहिए। डेट ऑफ बर्थ के लिए चार डॉक्यूमेंट लगाए गए हैं लेकिन 2017 से पहले वोटर कार्ड या बर्थ सर्टिफिकेट या स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट या फिर दसवीं की मार्कशीट होनी चाहिए इन चार में से कोई डॉक्यूमेंट ऑनलाइन रिक्वेस्ट डाल दी जाती है और जोनल मैनजर या स्कूल टीचर के द्वारा रिक्वेस्ट डाल दी जाती है और हेड ऑफिस के द्वारा उसे अप्रूव कर दिया जाता है.सोमपाल ने बताया कि परिवार पहचान पत्र को बनाने का काम पूरा हो चुका है अब तो कोई बदलाव प्रक्रिया बड़ी संख्या में ऑफिस में सिटीजन आ रहे हैं ह,र रोज यहां 150 से 200 लोग आते हैं।







