Home Ambala AICC सेक्रेटरी चेतन चौहान ने प्रचार अभियान किया तेज… बीजेपी मंत्री असीम...

AICC सेक्रेटरी चेतन चौहान ने प्रचार अभियान किया तेज… बीजेपी मंत्री असीम गोयल पर साधा निशाना

142
0
अम्बाला, 21 अगस्त – हरियाणा का चुनावी शेड्यूल घोषित होते ही राजनीतिक बिसात बिछने लगी है. अंबाला में लंबे समय से पार्टी को मजबूत करने में जुटे कांग्रेस नेता और AICC सेक्रेटरी चेतन चौहान ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है. इसी बीच आज चेतन चौहान अंबाला शहर विधानसभा के गांव आदुमाजरा पहुंचे, जहां गांव वासियों ने उनका जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया कार्यक्रम में बुजुगों और युवाओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली.
 चेतन चौहान ने गांव वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि मंत्री असीम गोयल किसी भी गांव में 5 सालों में 5 बार नहीं आए.उन्होंने गांवों को लावारिस  छोड़ दिया और खुद चंडीगढ़ ओर दिल्ली के मोह में चक्कर काटते रहे जिला परिषद ओर लोकसभा चुनाव में हारने का गुस्सा गावों पर निकाला गया. ग्रामीण इलाकों के साथ संपूर्ण भेदभाव हुआ है,जिसका मूल्य अब ग्रामीण क्षेत्र ब्याज समेत उतारने के लिए तैयार बैठा है.वही विनोद शर्मा के बारे में बोलते हुए चेतन चौहान ने कहा कि विनोद शर्मा चंडीगढ़ रहते है, उन्हें अंबाला से कोई मतलब नहीं है,वो सिर्फ चुनावी मौसम में बाहर निकलते है. 10 साल भाजपा के साथ सत्ता सुख भोगने के बाद अब जनता को बहकाने भी आ गए है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here