Home Ambala छट पूजा के लिए जाने वाले प्रवासी लोगों के लिए अंबाला...

छट पूजा के लिए जाने वाले प्रवासी लोगों के लिए अंबाला कैंट रेलवे प्रशासन ने की व्यवस्था

189
0
अम्बाला, 4 नवंबर –दिवाली के बाद छट पूजा बिहार के लोगों के लिए बहुत बड़ा पर्व है और इसके लिए हरियाणा पंजाब में काम करने वाले सभी बिहारी लोग छट पूजा पर अपने गांव बिहार जाते है ! छट पूजा के अवसर पर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर बिहार जाने वाले लोगों को भारी भीड़ देखी जा सकती है ! बिहारी लोग छट पूर्व को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे है ! अंबाला कैंट रेलवे प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था से लोग काफी खुश है और सभी रेलवे प्रशासन की इसके लिए जमकर सराहना भी कर रहे है !
दिवाली के बाद 7 तारीख को छट पूजा की जाती है और इसको लेकर बिहार के लोग जो हरियाणा पंजाब में काम करते है वो अब अपने गांव बिहार जा रहे है ! अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर छट पूजा करने बिहार जाने वाले लोगों की काफी भीड़ नजर आ रही है ! लोग अपनी ट्रेन का इंतजार भी करते नजर आ रहे है जब हमारी टीम ने बिहार जाने वाले लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि छट पूजा उनके लिए दिवाली से भी बड़ा पर्व है ! लोगों अपने गांव जाने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे है  हो भी क्यों न वो हरियाणा पंजाब में काम करते है और जब अपने गांव जाते है तो काफी अच्छा लगता है! लोग पूरा साल इस त्यौंहार का इंतजार करते है ! कईं लोगों की ट्रेन टाइम पर है तो कईं लोगों की ट्रेन लेट है और इस वजह से उन्हें थोड़ी परेशानी जरूर हो रही है। वहीं कुल मिलाकर देखा जाए तो रेलवे प्रशासन की व्यवस्था से लोग काफी खुश नजर आ रहे है !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here