अम्बाला, 19 अगस्त ( TSN)-हर साल की तरह इस बार भी रक्षा बंधन के अवसर पर बहनों के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में यात्रा को फ्री रही ! सरकार के इस फैसले के बाद हरियाणा रोडवेज ने कल दुपहर 12 बजे से आज मध्य रात्रि तक महिलाओं और उनके साथ 15 साल के बच्चे के लिए फ्री बस सेवा की है ! महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए एक्स्ट्रा बसें भी चलाई गई है ! वहीं सरकार के इस फैसले का महिलाओं ने स्वागत किया है और सरकार की जमकर तारीफ भी की है !
अंबाला कैंट बस स्टैंड इंचार्ज अजीत ने बताया की महिलाओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए इसके लिए डिमांड अनुसार एक्स्ट्रा बसें भी चलाई जा रही है ! वहीं उन्होंने कहा की अभी तक महिलाओं को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई है !अंबाला कैंट बस स्टैंड पर आई महिलाओं से जब बात कि गई कि हरियाणा सरकार ने रक्षा बंधन के अवसर पर हरियाणा रोडवेज की बसों में यात्रा फ्री की है तो महिलाओं ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया और इसके लिए सरकार का धन्यवाद भी किया ! महिलाओं का कहना है कि रक्षा बंधन पर एक गरीब बहन भी अपने भाई को राखी बांधने जा सकती है ! हालांकि कुछ प्राइवेट बस परिचालक आज के दिन भी महिलाओं से किराया लें रहे है ऐसा आरोप एक महिला ने लगाया ! हालांकि जब हमारी टीम ने एक प्राइवेट बस के चालक से बात की तो उसने कहा कि किसी भी महिला से पैसे नही लिए जा रहे आप किसी भी महिला से पूछ सकते है !






