Home Rohtak PGIMS के डेंटल कॉलेज की छात्रा के अपहरण और मारपीट...

PGIMS के डेंटल कॉलेज की छात्रा के अपहरण और मारपीट मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

122
0
रोहतक, 18 अगस्त – रोहतक स्थित पंडित बीडी शर्मा पीजीआईएमएस   में एनाटॉमी विभाग में पीजी फर्स्ट ईयर के छात्र डॉक्टर मनिंदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आज उसे रोहतक अदालत में पेश करेगी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित डेंटल कॉलेज की छात्रा प्राची के बयान के आधार पर पुलिस ने कल ही मामला दर्ज कर लिया था और उसके बाद आरोपी डॉक्टर को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार इस घटना के बाद पूरे पी जी आई एम एस संस्थान में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
संस्थान ने डॉक्टर को किया निष्कासित
पंडित बीडी शर्मा पीजीआईएमएस  संस्थान के PRO डॉ वरुण ने जानकारी देते हुए बताया की घटना के बाद पीड़ित लड़की के परिजन और पीजीआई का पूरा प्रशासन ट्रॉमा सेंटर पहुंच गया था,जहां लड़की के शरीर पर चोटे  देखी गई और ट्रॉमा सेंटर में इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज किया गया। अनुशासन की दृष्टि से अनुशासन कमेटी ने फैसला करते हुए डॉक्टर को संस्थान से तुरंत प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। डॉ वरुण ने बताया कि पीड़ित छात्रा प्राची  ने अपने बयान में कहा है कि आरोपी डाक्टर  को वह 7 महीने से जानती है और वह उसे किसी ने किसी तरह परेशान करता रहता था । हाल ही में आरोपी डाक्टर उस पर शादी का दबाव बना रहा था जब वह शादी के लिए तैयार नहीं हुई तो उसने इस घटना को अंजाम दे दिया। बहरहाल पीजीआई प्रशासन संस्थान में सुरक्षा की दृष्टि से कोई कोताही ही नहीं बरत रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here