अंबाला (एकता): 75 लाख सूर्य नमस्कार का लक्ष्य पाने के उद्देश्य से अंबाला में शुक्रवार को गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज वॉर हीरोज मेमोरियल स्टेडियम पहुंचे।

जहां अंबाला छावनी में उन्होंने 75 लाख सूर्य नमस्कार अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। उनका कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही जोरदार तालियों से स्वागत किया गया। लाखओं की संख्या में लोगों ने स्टेडियम में शिरकत की।








