Home Haryana एक अक्टूबर का दिन वोट की चोट से बदला लेने का...

एक अक्टूबर का दिन वोट की चोट से बदला लेने का दिन : रणदीप सिंह सुरजेवाला

111
0
जींद,18 अगस्त :-राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि एक अक्तूबर का दिल वोट की चोट से इस भ्रष्टाचारी सरकार से बदला लेने का दिन है। यह दिन युवाओं, महिलाओं, बेरोजगार, गरीबों, पिछड़ों, किसानों, कर्मचारियों के बदला लेने का दिन होगा। इस दिन ढोल-नगाड़े बजाते हुए भाजपा सरकार को चलता करना है। सुरजेवाला प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य रघुबीर भारद्वाज द्वारा जींद की पुरानी अनाजमंडी में आयोजित बदलाव रैली को संबोधित कर रहे थे।इस मौके पर राज्यसभा सदस्य कुमारी शैलजा भी मौजूद रही।
रैली में उमड़ी भीड़ को देखते हुए रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उत्साहित होते हुए कहा कि जींद की जागरूक जनता अब भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी। जिस दिन का प्रदेश की जनता इंतजार कर रही थी, वह एक दिन अब आ गया है। एक अक्तूबर को इस निर्दयी, जालिम सरकार से बदला लेना है। यह केवल कांग्रेस की लड़ाई नहीं है। यह हर उस प्रदेश के नागरिक की लड़ाई है, जिसको भाजपा ने आज तक प्रताड़ित किया है। यह धर्म की लड़ाई है। सुरजेवाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कहते हैं कि उनके शासनकाल में बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां मिली, जोकि सफेद झूठ है। आज प्रदेश की जनता जानती है कि इस सरकार ने नौकरियों को करोड़ों रुपये में बेचा है। एक भी भर्ती बिना पैसे के नहीं मिली। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के दफ्तार से पांच करोड़ रुपये बरामद हुए। यह पैसे चंडीगढ़ से होता हुआ दिल्ली तक जाता था। इसके बावजूद यह लोग बिना पर्ची और बिना खर्च नौकरी की बात करते हैं। इनको शर्म नहीं आती है। सुरजेवाला ने जींद में विकास के कार्य नहीं होने का भी जिक्र किया।
 सुरजेवाला ने कहा कि जींद में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। नगर परिषद में कोई भी काम बिना पैसे के नहीं होता। तहसील से लेकर हर कार्यालय में पैसे का खूब चलन है। भ्रष्टाचार की हद तो तब हो गई जब रोहतक रोड पर अम्रुत योजना के तहत पाइप लाइन के कागजों में ही बिछा दी। जब खुदाई की गई तो पाइप ही नहीं मिली। इतना भ्रष्टाचार जींद में हो रहा है। शहर के सबसे महंगे अर्बन इस्टेट में पीने के पानी की जगह सीवेरज का पानी आ रहा है।रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि आजकल भाजपा ब्लॉक भ्रष्टाचारी पार्टी हो गई है। शहर में कितनी भी नई सड़क क्यों नहीं बनी हो, उसको उखाड़कर वहां पर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। ऐसा केवल अपनी जेबें गर्म करने के लिए किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here