Home Rohtak शिक्षा मंत्री का विपक्ष पर निशाना… बोली शिक्षा को ना बनाए चुनावी...

शिक्षा मंत्री का विपक्ष पर निशाना… बोली शिक्षा को ना बनाए चुनावी मुद्दा

191
0
रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा की शिक्षा मंत्री  सीमा त्रिखा  स्थानीय महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर स्थित टैगोर सभागार में जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित करवाये जा रहे प्रशिक्षण एवं सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि पहुंची.इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा को चुनावी मुद्दा नहीं बनाना  चाहिए,जो लोग शिक्षा को चुनावी मुद्दा बनाते हैं उनको शिक्षा के बारे में जानकारी लेने की आवश्यकता है.
चार लाख नकली विद्यार्थियों का हिसाब किताब दे कांग्रेस नेता 
शिक्षा मंत्री  सीमा त्रिखा  ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी अध्यापक पॉलिसी लागू की है और लगातार पीएम श्री स्कूलों की संख्या बढ़ती जा रही है पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी काफी स्कूलों में बदलाव किया है और अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी लगभग 130 स्कूल नए हरियाणा को देने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी शिक्षा को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाती. शिक्षा एक दान का विषय है. मैं किसी पार्टी पर टिप्पणी नहीं करती, लेकिन जो आम आदमी पार्टी है उनका जन्म एक संत के मंच से हुआ अन्ना हजारे का मंच था,वह मंच संस्कार का मंच था और आम आदमी पार्टी जो आरोप लगा रही है वह संस्कार से कारगर तक उनके जीवन यात्रा केवल यही तक रह गई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता शिक्षा की बात करते हैं काफी अच्छा लगता है,लेकिन पहले वह अपने चार लाख नकली विद्यार्थियों का हिसाब किताब दे तो काफी अच्छा रहेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here