Home Entertainment फिल्म प्रमोशनल टूर की शुरुआत कर रही Alia Bhatt, फैन ने गिफ्ट...

फिल्म प्रमोशनल टूर की शुरुआत कर रही Alia Bhatt, फैन ने गिफ्ट किए झुमके तो रणवीर सिंह बोले….

208
0

हरियाणा (एकता): आलिया भट्ट एक बॉलीवुड अभिनेत्री और सिंगर हैं। उन्होंने अपनी फिल्म इंडस्ट्री में काफी पहचान बनाई हुई है। हाल ही में उनकी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म रिलीज होने  वाली है। जिसको लेकर वह प्रमोशन में जुटे हैं। उनके साथ एक्टर रणवीर सिंह भी मौजूद हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार दोनों ने वडोदरा से प्रमोशनल टूर की पहल की। उसके बाद वह दिल्ली में पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट पर फैंस ने उन्हें ब्लैक आउटफिट में देखा। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने ट्विनिंग की हुई थी। हालांकि फिल्म के गाने रिलीज हो गए हैं। फैंस उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि दोनों की फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म करण जौहर के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म में काफी फेमस सितारें शामिल हैं।

बता दें कि फिल्म में शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन अपनी खास भूमिका निभा रहे हैं। खास बात यह है कि जब वह फिल्म के प्रमोशन के लिए निकले तो इस दौरान आलिया भट्ट को उनके फैन ने उन्हें झुमके गिफ्ट किए। इस दौरान जब रणवीर ने फैन से पूछा कि उनके लिए क्या है तो उन्होंने कहा कि प्यारा सा हग है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

रणवीर ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में कहा कि तू हग आलिया को दे दे और ये झुमके मुझे दे दे…तेरी भाभी बहुत खुश हो जाएगी। इसके बाद सब लोग हंस पड़े। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस फिल्म का सबसे चर्चित गाना What Jhumka काफी पसंद किया जा रहा है। दिल्ली के इवेंट में रणवीर और आलिया ने Ve Kamleya गाना भी लॉन्च किया। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के फैंस उनकी जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here