अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- लोक सभा चुनावों की तैयारिया जोरो पर है, भाजपा द्वारा लोक सभा चुनावों को लेकर जारी की गई पहेली लिस्ट के बाद प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में उतर गए हैं. अंबाला लोक सभा सीट से बंतो कटारिया प्रत्याशी है। टिकट मिलने के बाद वीरवार को बंतो कटारिया हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज से मिलने पहुंची। इसके बाद कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया।
बंतो कटारिया ने देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा की केंद्र और प्रदेश नेतृत्व ने रतनलाल कटारिया पर विश्वास जताया है और हम भी कोशिश करेगे की जितना प्यार रतनलाल कटारिया को मिला उतना हमे भी मिले, और प्रधानमंत्री ने जो 2047 तक अखंड भारत का सपना देखा है उसमे अपनी टीम के साथ देखेगे की अंबाला में क्या हो सकता है वो करेगे और हरियाणा में अंबाला को नंबर 1 पर रखेगे। वही चुनावी मुद्दो को लिए उन्होंने कहा की हमारा मेनिफेस्टो अभी आएगा।







