Home Haryana हरियाणा देश का पहला राज्य बना….जहां महिलाओं को बनाया जा रहा है...

हरियाणा देश का पहला राज्य बना….जहां महिलाओं को बनाया जा रहा है ड्रोन पायलट

199
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- सरकार ने बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक शुरुआत की है । हरियाणा देश में महिलाओं को ड्रोन पायलट बनाने वाला पहला राज्य बना है । करनाल स्थित ड्रोन इमेजिंग एंड सर्विलांस सेंटर पर प्रदेश के 10 जिलों से चुनी गई महिलाओं को ड्रोन उड़ाने और डाटा एनालिसिस करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।
प्रदेश के 10 जिलों से चुनी गई महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण 
संस्थान  के अधिकारी गिरिराज पुनिया ने बताया कि ड्रोन तकनीक को महिलाओं के साथ जोड़ा गया है । पहले बैच में प्रशिक्षण के लिए आई महिलाए अलग अलग क्षेत्र से जुड़ी है । कृषि क्षेत्र से संबंधित महिलाए ड्रोन का इस्तेमाल खेती में कैसे बढ़ेगा इस पर काम करेगी,  वही सिविल और इलेक्ट्रिकल फिल्ड से जुड़ी युवतियां ड्रोन का इस्तेमाल निर्माण , पावर लाइन मॉनिटरिंग और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए करेगी ।
ड्रोन का प्रयोग आने वाले समय में कृषि के अलावा, सुरक्षा , जांच और अनुसंधान, निर्माण कार्य, चिकित्सा सेवाओं, डिजास्टर मैनेजमेंट, सहित कई क्षेत्रों में होगा । संस्थान के कृषि और ड्रोन एक्सपर्ट डॉक्टर सतेंद्र यादव ने बताया कि ड्रोन के प्रयोग में महिलाओं की भूमिका बेहद मुख्य होने वाली है । महिलाए ड्रोन उड़ाने के साथ ड्रोन के जरिए जो डाटा एकत्रित होगा  उसका एनालिसिस करना , ड्रोन की सर्विस करना और डाटा आधारित रिसर्च और रिपोर्ट तैयार करने में बेहतर काम करेगी । प्रदेश के 10 जिलों से प्रशिक्षण लेने आई महिलाओं ने भी बताया कि वे अलग अलग फिल्ड में ड्रोन का प्रयोग करना चाहती है और ड्रोन तकनीक में वे पुरुषो से पीछे नहीं है । इस क्षेत्र में भी महिलाए अपना पूरा योगदान देगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here