कुरुक्षेत्र (एकता): कुरुक्षेत्र के पिहोवा में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक कार गैराज में अचानक आग लगी, जिससे तीन गाड़ियां जलकर राख हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार जब सुबह मालिक ने गैराज खोला तो उसने पहले सफाई की फिर किसी काम से घर चला गया।
घटना का पता उस समय लगा जब उसके जाते के बाद किसी ने सूचना दी कि गैराज में आग लग गई है। आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आनन-फानन में लोगों ने फायर ब्रिगेड केंद्र को सूचना दी, जिसके बाद फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। जब तक वह पहुंचे तब तक तीन गाड़ियां जल चुकी थी। आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। लेकिन पुलिस कारणों की जांच कर रही है।







