अंबाला (अंकुर कपूर): कहते हैं हर कामयाब व्यक्ति के पीछे एक औरत का हाथ होता है, वहीं हर कामयाब बेटी के पीछे उसके पिता का हाथ होता है। इस वाक्य को सच दिखाया पटियाला की रहने वाली एक 8 साल की बच्ची ने। जिसने अब तक एक बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है और दूसरे वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी कर रही है। 8 साल की नन्हीं रावी साइकिलिंग में कई किलोमीटर की दूरी तय करके गिनेस वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुकी है। वहीं अब ये बच्ची कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक का सफर साइकिल पर तय कर रही है।

अंबाला पहुंचने पर मीडिया से बातचीत करते हुए उसने बताया कि उसकी हिम्मत और इस कामयाबी के पीछे उसके पिता का हाथ है। उसने बताया कि अब तक उसके सामने इस कामयाबी के रास्तों में काफी सारी मुश्किल है। कई बार उसे चोटें भी लगी पर फिर भी बिना डरे इन मुश्किलों से लड़ी और एक बार फिर से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रही है। रावि के पिता का कहना है कि पिछले लगभग 4 साल से उनकी बेटी साइकिलिंग कर रही है। सभी माता-पिता से यह कहना चाहते हैं कि अपने बच्चों को स्पोर्ट्स की तरफ जरूर भेजें और जो आपके बच्चे करना चाहते हैं उनका खुलकर सपोर्ट करें।








