Home Haryana पलवल जिले में जगह जगह लगाए जा रहे कांवड़ शिविर…दिए जा रहे...

पलवल जिले में जगह जगह लगाए जा रहे कांवड़ शिविर…दिए जा रहे भंडारे और चिकित्सा सुविधाएं

134
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN) हर साल श्रावण मास में लाखों की तादाद में कांवड़िये गंगा जल से भरी कांवड़ लेकर पदयात्रा करके अपने गंतव्य तक पहुंचने शुरू हो गए है। ऐसे में  पलवल जिले में शिव भक्तों के लिए जगह जगह कांवड़ शिविर लगाए गए है। शिविरों में कांवड़ यात्रियों के लिए भंडारे और चिकित्सा सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है।
प्रतिदिन तय करते हैं 45 किलोमीटर का सफर 
बता दे कि पलवल में रसूलपुर रोड के निकट सामाजिक संस्थाओं ने कांवड़ शिविर लगाया हुआ है। जिसमें कांवड़ यात्रियों के लिए खाने,पीने,ठहरने की सुविधा दी जा रही है। इसके अतिरिक्त कांवड यात्रियों को फस्ट ऐड की सुविधा भी प्रदान की जा रही है ताकि कांवड़ यात्रियों को कोई परेशानी न हो। शिविर के आयोजक वीरेंद्र कौशिक ने बताया कि शिव भक्तों का आवागमन लगा हुआ है। प्रतिदिन चार सौ कांवडियां आ रहे है। दो दिनों से लगातार कांवड़ यात्रियों की भीड़ दिखाई दे रही है।वहीं कांवड़ यात्री विष्णु ने बताया कि हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर पलवल जिले के हसनपुर गांव के लिए निकले है। प्रतिदिन 45 किलोमीटर का सफर तय करते है। रास्तों में जो शिविर लगाए गए है उनमें कांवड़ यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं की गई है। उन्होंने बताया कि आगामी 2 अगस्त को शिवरात्रि के अवसर पर शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करेगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here