अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ कमल गुप्ता आज अंबाला दौरे पर थे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अंबाला में NHM कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल व हरियाणा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन से मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन व NHM कर्मियों ने मंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया।इस दौरान उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान बातचीत से होता है और NHM कर्मचारियों से भी बात की जा रही है एक दो दिन में ये हड़ताल खत्म होगी।
जल्द निकाला जाएगा इस समस्या का समाधान
गौरतलब है कि अपनी मांगो को लेकर पिछले कई दिनों से प्रदेश भर में NHM कर्मचारी हड़ताल पर बैठे है। अंबाला में हड़ताल पर बैठे इन कर्मचारियों से आज मंत्री कमल गुप्ता ने मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। NHM कर्मचारियों के साथ मुलाक़ात के बाद मंत्री कमल गुप्ता ने अंबाला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन से भी मुलाकात की। इस बारे में बताते हुए मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि हड़ताल पर बैठे हुए सभी लोग हमारे अपने है और उन लोगो से बात की जा रही है। जल्द ही दोनों की बात सुन सहमती बनाकर इस समस्या का हल निकाल लिया जाएगा। उन्हें उम्मीद है कि एक या दो दिन में ये मुद्दा खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हर समस्या का हल बातचीत से होता है और जल्द इस समस्या का भी समाधान निकल जाएगा। वही केमिस्ट एसोसिएशन की मुलाकात पर उन्होंने कहा कि जो समस्याएं उन्होंने बताई है उन पर अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं और बातचीत करके उसका भी समाधान निकाल दिया जाएगा।






