अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)– अंबाला में कांग्रेसी सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम के तहत पदयात्रा निकाली.ये शहर के कई बाजारों से होते हुए पदयात्रा समाप्त हुई। इस दौरान दीपेंद्र ने हरियाणा सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा की हरियाणा क्रा*इम में नंबर 1 पर है, आज हर वर्ग सरकार से दुखी है। पिछले 10 सालो में हरियाणा का हाल सब जानते है। जनता अब भाजपा को भेजने का मन बना चुकी है।
हरियाणा मांगे जवाब अभियान के तहत आज अंबाला में कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा की अगुवाई में पदयात्रा निकली गई. इस दौरान दीपेंद्र ने कहा की इस अभियान में उन्हें जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है, आज हरियाणा अपराध में नंबर 1 पर है, यहां किसानों के साथ अत्याचार हो रहा है, आज आशा, आंगनवाड़ी, सरपंच हर वर्ग दुखी है वे जनता के बीच जा रहे है और जनता ये कह रही है की इस बार हरियाणा से भाजपा की सरकार जा रही है और कांग्रेस आ रही है।दीपेंद्र हुड्डा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सवाल करते हुए कहा की अगर हरियाणा अपराध में नंबर 1 पर है,तो जनता भाजपा को वोट क्यों दे।
अमित शाह ने आज हरियाणा में एक सम्मेलन के दौरान कहा कि कांग्रेस बीसी का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को देना चाहती है,जिसपर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हरियाणा के बीसी वर्ग के क्लास 1 और क्लास 2 में आरक्षण को 10 % से बढ़ाकर 20 % की थी.इस सरकार में बीसी वर्ग के साथ धोखेबाजी की है.हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने पर बीसी वर्ग के लिए क्रीमी लेयर सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 10 लाख की जाएगी. वही शंभू बॉर्डर के सवाल पर हुड्डा ने कहा की अंबाला शहर की आज जो दुर्दशा हो रखी है,उसकी जिम्मेवार हरियाणा सरकार है. नगर निगम के भ्रष्टाचार से जनता तंग आ चुकी है. दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आज हम अमित शाह से पूछना चाहते है कि जब गुजरात में कोई पोर्टल नही है तो हरियाणा में क्यों पोर्टल बनाकर जनता को सालों से परेशान किया जा रहा है.आज ऐतिहासिक अंबाला कपड़ा मार्किट बर्बादी की कगार पर है।






