Home politics आजाद उम्मीदवार नवीन गोयल पहुचे जैकमपुरा.. व्यापारियों की सुनी समस्याएं

आजाद उम्मीदवार नवीन गोयल पहुचे जैकमपुरा.. व्यापारियों की सुनी समस्याएं

146
0
17 सितम्बर, गुरुग्राम--गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल जनसम्पर्क अभियान के चलते जैकमपुरा पहुचे। जैकमपुरा में वह सबसे पहले उमेश सैनी के घर उन्हें सांत्वना देने पहुचे। उमेश के पिता  का स्वर्गवास हो गया है। नवीन गोयल शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।  उसके बाद वह जैकमपुरा में व्यापारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।
नवीन गोयल ने  कहा कि वह गुरुग्राम वासियों से घर-घर जाकर समर्थन व आशीर्वाद मांगेंगे। नवीन गोयल ने सैनी समाज को आश्वासन दिया कि वह सैनी धर्मशाला का जिर्णोउद्धार करवाएंगे। हमने काम किया है और काम करेंगे। यही हमारा उद्देश्य है। जो कहा, वह जरूर करेंगे। उन्होंने कहा कि कहा कि चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। हमें और अधिक मजबूती के साथ जनसंपर्क बढ़ाना है। जो भी रणनीति बनाई जा रही है, उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाना है। मां शीतला के आशीर्वाद से गुडग़ांव जीतेगा, हम सब जीतेंगे। उनके साथ 36 बिरादरी का आशीर्वाद है। यही आशीर्वाद उनकी शक्ति और ताकत है। गुरुग्राम के लोगों में यह भाव है कि इस बार काम करने वाले को चुना जाए। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की जनता हमें सेवा का अवसर दे। हम अब से पहले भी सेवा पर खरे उतरे हैं और आगे भी खरे उतरेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here