Home Crime पंजाब में हो रही गैंगवार और RPG अटैक जैसी घटनाओं को लेकर...

पंजाब में हो रही गैंगवार और RPG अटैक जैसी घटनाओं को लेकर अंबाला से BJP विधायक का बड़ा बयान

211
0

अंबाला (अंकुर कुमार): पंजाब में लगातार हो रही गैंगवार और RPG अटैक जैसी घटनाओं को लेकर अंबाला शहर से भाजपा विधायक ने बड़ा बयान दिया है। विधायक असीम गोयल ने इन घटनाओं का आरोपी आम आदमी पार्टी को ठहराते हुए जमकर भड़ास निकाली।

विधायक ने कहा कि आज पंजाब का पैसा आप पार्टी गुजरात में बहा रही है। इतना ही नहीं ये जब सत्ता में आए थे तो पंजाब को ‘उड़ता पंजाब’ बताते थे, लेकिन पार्टी ने पंजाब को ‘मरता पंजाब’ बना दिया है। विधायक ने कहा कि आप सरकार पंजाब को पैसों की खदान मानकर आई है। इन्हें पंजाब की सुरक्षा, विकास से कुछ लेना देना नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here